झारखंड के चार विधायकों का प्रमोशन, चुनाव जीतकर बने सांसद

0

झारखंड के चार विधायकों का प्रमोशन, चुनाव जीतकर बने सांसद

पत्नी को सांसद बनाने का अनूप सिंह का ख्वाब भी टूटा 

विधायकों में ढुलू, जोबा, मनीष और नलिन को ही मिला दिल्ली का टिकट

निशु भदानी, गिरिडीह : दिल्ली जाने की ललक के साथ झारखण्ड के भी कई विधायकों ने चुनाव लड़ा, कुछ ने खुद की पार्टी से चुनाव लड़ा वहीं कुछ विधायक पार्टी बदल कर चुनाव लडे। लेकिन इस बार ज्यादातर विधायकों का दिल्ली जाने का सपना अधूरा रह गया। चुनाव लड़ रहे मात्र चार विधायक ही संसद की दहलीज को पार कर सके हैं।

दुमका से चुनाव लड़ रहे झामुमो विधायक नलिन सोरेन चुनाव जीत गए वहीं दुमका से ही पार्टी बदलकर चुनाव लड़ रही जामा से विधायक सीता सोरेन हार गयी। सिंहभूम से चुनाव लड़ रही मनोहरपुर की झामुमो विधायक जोबा मांझी चुनाव जीत गयी हैं। धनबाद से चुनाव लड़ रहे भाजपा के बाघमारा विधायक ढुलू महतो चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को हराया है। हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल चुनाव जीत गए। उन्होंने पार्टी बदलकर चुनाव लड़ रहे माण्डु विधायक जे पी पटेल के दिल्ली जाने के सपने को तोड़ दिया। गोड्डा से चुनाव लड़ रहे पोड़याहाट विधायक प्रदीप यादव भी दिल्ली जाने से चूक गए। उनके लिए निशिकांत दुबे ने बाधा उतपन्न की।

राजमहल सीट से झामुमो से बगावत कर चुनाव लड़े बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम बुरी तरह पिट गए। उनकी जमानत भी जब्त हो गयी है वही लोहरदगा से चुनाव लड़ रहे बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा भी बुरी तरह चुनाव हार गए। कोडरमा से चुनाव लड़े भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह से चुनाव लड़े टुंडी विधायक मथुरा महतो का भी दिल्ली जाने का सपना अधूरा रह गया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *