मां दुर्गा की आरती के साथ रामलला के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले प्रदीप योगी

0

मां दुर्गा की आरती के साथ रामलला के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले प्रदीप योगी 

सैकड़ों लोगों ने गाजे बाजे के साथ राजधनवार से किया रवाना

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : 

गुरुभक्ति, संस्कार सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सशक्त भारत और विश्व के कल्याण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अखंड हिन्दू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप योगी बुधवार को अपने पैतृक गाँव धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के ढाकोसारण घोड़थम्बा से गुरु के प्रति आस्था और माँ दुर्गा की आरती तथा हनुमान पाठ कर अयोध्या के लिए बुधवार को पदयात्रा पर निकले। जहां महिलाओं, पुरुषों, जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस प्रशासन के लोगों ने फूल-माला पहना कर तथा लगभग 10 किलोमीटर कोडरमा सीमा तक साथ चलकर तथा मंगल कामना के साथ विदा किया। करीब 650 किलोमीटर तक पदयात्रा कर वह 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन गोरखपुर पहुचेंगे जहाँ यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलेंगे। इसकी जानकारी देते हुए प्रदीप योगी ने अपनी यात्रा के दौरान कहा कि गुरु आदित्यनाथ योगी को हमने गुरु माना है। उन्हें नही पता पर हम उनके पद चिन्हों पर चल कर अपनी संस्कृति, परम्परा, संस्कार के साथ अपने सनातन धर्म की रक्षा करते हुए सशक्त भारत और विश्व कल्याण के लिए काम करना हमारा मकसद है। कहा कि 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु आदित्यनाथ योगी के दर्शन, चरण पूजन कर भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जायेगें। कहा कि पूरे 650 किलोमीटर कि यात्रा के दौरान गुरुभक्ति, संस्कार सुरक्षा, पर्यावरण संरक्ष, सशक्त भारत के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए यात्रा को सम्पन्न किया जाएगा। प्रदीप योगी अपने यात्रा और गुरु आदित्यनाथ योगी से मिलने की लालसा साफ झलक रही थी। प्रदीप योगी के यात्रा के दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश साहा, संजय यादव, अभिमन्यु शर्मा, मूखिया मिथलेश यादव, अनिल पांडेय, मदन विश्वकर्मा, अरविंद यादव, जनार्दन शर्मा, पवन शर्मा, पवन स्वर्णकार, मूखिया संतोष साव, डॉ. मनोज कुमार, मृत्युंजय पांडेय, महेश स्वर्णकार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे। लोगों ने गाजे-बाजे तथा फूलमाला भेंटकर मंगल कामनाओं के साथ उन्हें विदा किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *