टुंडी में प्रभादित्य फ्यूल्स का सांसद ढुलू व विधायक मथुरा ने किया उद्घाटन

0

टुंडी में प्रभादित्य फ्यूल्स का सांसद ढुलू व विधायक मथुरा ने किया उद्घाटन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी के मंझलाडीह और लालाटोला के बीच रेंघा में प्रभादित्य फ्यूल्स का उद्घाटन धनबाद के सांसद ढुलू महतो व टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे।

इंडियन ऑयल के इस पंप में पेट्रोल, डीजल के अलावा लुब्रिकेंट्स भी उचित मूल्य पर मिल रहा है। पंप में वाहन प्रदूषण जांच की भी व्यवस्था है।

पंप में हवा, शीतल पेयजल, शौचालय की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

उद्घाटन के मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता देवी शरण सिन्हा, प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन सिन्हा, भाजपा नेता मनोज मिश्रा, मुखिया विजय मंडल, गोपाल पांडेय, दिनेश सिंह, संजीव मिश्रा, तिलक मंडल, झामुमो नेता फूलचंद किस्कू समेत सैकड़ों गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *