चित्रकला, सुलेख, नव कन्या प्रतियोगिता आयोजित 

0

चित्रकला, सुलेख, नव कन्या प्रतियोगिता आयोजित 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में पीमिश्रा उच्च विद्यालय बेलाखोंदा में मंगलवार को छात्र छात्राओं के बीच चित्रकला, सुलेख एवं नव कन्या सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में सोनी कुमारी, अभिनव कुमार, शिवम गयाली अव्वल रहे तथा नव कन्या सज्जा प्रतियोगिता में निति भट्ट प्रथम, करिश्मा कुमारी द्वितीय, प्रिया रवानी तृतीय व  चतुर्थ स्थान पर प्रिसा कुमारी रही। इसके अलावे नन्हें बच्चों ने सुलेख प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य गणेश रवानी ने छात्रों से कहा कि प्रतियोगिता में सफल होने के लिए मेहनत करना चाहिए। हमें शिक्षा के साथ साथ खेल में भी ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा प्राप्त करने से आगे बढ़ने में सफलता हासिल होती है वहीं खेलने से शरीर मजबूत होता है। मौके पर लक्ष्मण कुमार रवानी, सुरेश रवानी, दीपक कुमार माजी, विकास कुमार, रुपाली कुमारी, पूनम कुमारी, शिखा कुमारी,  दिव्या कुमारी आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *