एक दो तीन चार दादीजी की जय जयकार से गूंजा कतरास

0

एक दो तीन चार दादीजी की जय जयकार से गूंजा कतरास

चार दिनी भादो अमावस्या के दौरान निकली भव्य निशान शोभा यात्रा

नयनाभिराम झांकी ने मोहा मन 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  :  पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लिए 201 महिलाएं, एक दो तीन चार दादीजी की जय जयकार का नारा लगाते हुए हाथों में 201 निशान पताका लिए चल रहे बच्चे व युवक-युवतियां, शिव तांडव प्रस्तुत करते मैसूर के कलाकार, आरती व झांकी पेश करते उज्जैन के कलाकार। इस अदभुत नजारे का साक्षी बने पचगढ़ी बाजार के सैकड़ों लोग। मौका था राणी सती दादी मंदिर कतरास में आयोजित चार दिवसीय भादो अमावस्या के पहले दिन शनिवार को निकाली ग ई भव्य निशान सह शोभा यात्रा का। कतरास बाजार स्थित भगत सिंह चौक से गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु शहर का भ्रमण करते हुए राणी सती मंदिर पहुंचे। इस दौरान दादीजी के भक्त नाचते झूमते चल रहे थे। कोलकाता, पुरुलिया तथा उड़ीसा की झांकी टीम के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्यामडीह तथा होली मदर्स स्कूल के बच्चे बैंड बजाते हुए चल रहे थे। सुसज्जित वाहन पर सजा दादीजी का भव्य दरबार, अलग-अलग वाहनों पर सवार विभिन्न देवी-देवताओं के वेशभूषा में बच्चे यात्रा में चार चांद लगा रहे थे। मुख्य यजमान के रूप में दीपक सोनी सपत्नीक शामिल थे।

==पुष्प वर्षा से किया स्वागत: शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा, लायंस क्लब कतरास, संकट मोचन मंदिर समिति, कांग्रेस, जेबीके एस एस तथा जन शक्ति दल के तत्वावधान में अलग-अलग जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की ग ई थी।

==यात्रा में ये थे शामिल: धनबाद सांसद के प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, समिति के अध्यक्ष डा. वीएन चौधरी, राजेश केडिया, सुनील चौधरी, महेश अग्रवाल, प्रदीप सोनी, मणी शर्मा, सुभाष बंसल, कांग्रेस नेता रोहित यादव, जेबीके एस एस के प्रदीप महतो, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह, जन शक्ति दल के सूरज महतो, भाजपा के महेश पासवान, रितेश दुबे, कृष्ण कन्हैया राय, संजय अग्रवाल, डॉ स्वतंत्र कुमार, प्रभात मिश्रा, राकेश रंजन यादव, सुरेश रजक, डॉ मधुबाला, विजय चक्रवर्ती, पंकज सिन्हा, विभूति सिंह, शैलेश बर्मन, बबलू वर्मन, संजय भगत, मनोज अग्रवाल आदि थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *