नगर निकायों के अधिकारी विकास कार्यों का करें निरीक्षण : नमन प्रियेश लकड़ा

0

नगर निकायों के अधिकारी विकास कार्यों का करें निरीक्षण : नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त ने तीनों नगर निकायों की विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा में दिए निर्देश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को गिरिडीह जिले केतीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त लकड़ा ने तीनों नगर निकायों नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया एवं नगर पंचायत धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने कहा। उपायुक्त ने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में किए गए बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही। बैठक में अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त नगर निगम गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार, आईटी मैनेजर, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *