अब श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का नि:शुल्क होगा इलाज

0

अब श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का नि:शुल्क होगा इलाज

 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : शुक्रवार को टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, बाल विकास केंद्र के पर्यवेक्षकों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि 0 से 15 वर्ष के बच्चों में किसी भी प्रकार के हृदय रोग का निशुल्क इलाज रायपुर और मुंबई के श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में किया जाएगा। धनबाद जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव दत्त ने बताया कि बच्चों के ऑपरेशन, यात्रा खर्च, माता-पिता के रहने और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। ऑपरेशन के बाद भी दो-तीन महीने तक बच्चों की नियमित जांच की जाएगी।

 

टुंडी और पूर्वी टुंडी क्षेत्र के लिए 21 नवंबर से 30 नवंबर 2024 के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम का संचालन कोल इंडिया और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।

 

बैठक में श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के धनबाद जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव दत्ता, आरबीएसके के डॉक्टर अभिषेक मुखर्जी, डॉक्टर विजय कुमार वर्मा, डॉक्टर शिवाजी यादव, टुंडी के प्रखंड शिक्षा प्रचार पदाधिकारी मूरत महतो, बाल विकास परियोजना केंद्र की पर्यवेक्षिका सुनीता मरांडी, बीटीटी नीता कुमारी, तारिणी प्रमाणिक, हेमंत कुमारी, मिलन लाला और शशि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *