निर्मल झुनझुनवाला तीसरी बार अध्यक्ष और प्रमोद कुमार महासचिव निर्वाचित

0

निर्मल झुनझुनवाला तीसरी बार अध्यक्ष और प्रमोद कुमार महासचिव निर्वाचित

अमरजीत सिंह सलूजा एवं राजेंद्र बगड़िया उपाध्यक्ष चुने गए

गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की वर्ष 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को विधिवत रूप से किया गया। चुनाव पदाधिकारी प्रदीप डोकानिया, प्रवीण बगड़िया एवं सुनील मोदी के देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

चेंबर के अध्यक्ष पद के लिए निर्मल झुनझुनवाला का नाम पुनः तीसरी बार के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से पारित किया गया।अमरजीत सिंह सलूजा एवं राजेंद्र बगड़िया को चेंबर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महासचिव के पद पर प्रमोद कुमार का नाम लगातार तीसरी बार निर्विरोध सर्वसम्मति से पारित हुआ। सह सचिव के रूप में निर्मल विश्वकर्मा का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री विकास खेतान का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप में श्री राजेश अग्रवाल को चुना गया।

इसके पहले, निर्विरोध निर्वाचित 11 सदस्यों ने 10 अन्य सदस्यों को नई कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया और उसके बाद कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। कार्यकारिणी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता अमरजीत सिंह सलूजा ने की। तीन पूर्व अध्यक्ष एवं तीन वरिष्ठ चेंबर सदस्य नई कार्यकारिणी के स्थाई सदस्य के रूप में नियमानुसार मनोनीत किए गए।

अंत में, सभी सदस्यों ने चुनाव पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और बैठक की कार्रवाई स्थगित की गई।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *