मालकेरा में दैनिक मजदूर के मिट्टी का घर ढहा, एक चोटिल

0

मालकेरा में दैनिक मजदूर के मिट्टी का घर ढहा, एक चोटिल

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : मालकेरा दक्षिण पंचायत के मालकेरा यज्ञ मंडप के समीप रहने वाले दैनिक मजदूर तेजलाल तुरी के मिट्टी का घर ढह गया। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। इस घटना में भुक्तभोगी के परिवार के एक सदस्य को मामूली चोट आई है, जबकि घर का सामान मलवा में दब गया। मुखिया विनोद रजक घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

इधर भुक्तभोगी बाघमारा अंचल कार्यालय पहुंचे और मदद की फरियाद की। बताया जाता है कि बीते दिनों लगातार हुई बारिश से तेजलाल के घर की मिट्टी का दीवार कमजोर पड़ गया। घटना के समय सभी लोग दो कमरों में सोए हुए थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ दीवार और छत का खपड़ैल नीचे गिर गया। गनीमत रही की आवाज सुनकर सभी घर से बाहर निकल आए थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *