पंचायत चुनाव के नामांकन में महिलाओं की संख्या अधिक
![IMG_20220418_194915](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220418_194915.jpg?fit=1024%2C785&ssl=1)
डीजेन्यूज गिरिडीह : पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी नामांकन करवाने के लिए जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार आ प्रखंड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 137 लोगों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें 76 महिलाएं और 61 अन्य हैं।
वही ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए कुल 35 लोगों ने नामांकन दर्ज किए जिसमें 19 महिलाएं और 16 अन्य हैं।
लेकिन आज पूरे जमुआ प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद और जिला परिषद पद के लिए किसी ने भी नामांकन दर्ज नहीं करवाया।