मथुरा ने छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240704-WA0182.jpg?fit=640%2C296&ssl=1)
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने गुरुवार को विवेकानंद आदर्श मध्य विद्यालय टुंडी में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। छात्राएं साइकिल पाकर काफी उत्साहित दिखीं। इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए सुलभ व्यवस्था को देखते हुए झारखंड सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना साइकिल वितरण की शुरुआत की है। इसके तहत पूरे झारखंड में छात्राओं को साइकिल निश्शुल्क दिया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र चौरसिया, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मूरत महतो, बीपीओ उमेश कुमार पासवान, झामुमो नेता फूलचंद किस्कू, बसंत महतो, कामेश्वर सिंह, कुमार गौरव, शिक्षक अंजनी कुमारी आदि उपस्थित थे।