माले में होगा मासस का विलय

0

माले में होगा मासस का विलय

दोनों पार्टियों की संयुक्त बैठक के बाद हुई घोषणा

डीजे न्यूज, रांची : भाकपा माले और मासस राज्य कमिटी की संयुक्त बैठक शनिवार को यहां हुई। बैठक में मासस के भाकपा माले में विलय के संदर्भ में निर्णय लिया गया।

70 के दशक में जहां चारु मजूमदार के नेतृत्व में नक्सलवाड़ी में किसानों का संघर्ष प्रारंभ हुआ वहीं दूसरी तरफ धनबाद में कोयला मजदूरों और विस्थापितों का आंदोलन प्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक कामरेड ए के राय के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ।

दोनों पार्टियां झारखण्ड आंदोलन की शुरुआत से अग्रणी कतार में रही है। गुरुदास चटर्जी और महेंद्र सिंह की शहादत हुई है। इस एकता से उत्तरी छोटानागपुर और झारखंड में संघर्षशील जनता का मनोबल बढ़ेगा।

9 सितंबर 24 को धनबाद में एकता रैली होगी।

आज रांची में भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सांसद राजाराम सिंह , मासस के कार्यकारी अध्यक्ष अरुप चटर्जी, हलधर महतो, मिथिलेश सिंह, मनोज भक्त और जनार्दन प्रसाद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *