जयंती पर याद किए गए शहीद शक्तिनाथ महतो

0

जयंती पर याद किए गए शहीद शक्तिनाथ महतो

जयराम महतो, जलेश्वर महतो समेत सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, कर्मस्थल तेतुलमारी के बैजकारटांड तथा समाधि स्थल टाटा सिजुआ बारह नंबर (आजाद सिजुआ) में शुक्रवार को मनाई गई। शहीद की पत्नी सूची देवी ने शक्ति की प्रतिमा को दूध से नहलाया व धूप-दीप से पूजा अर्चना की। शहीद पुत्र मनोज कुमार महतो ने लाल-हरा मैत्री संघ का झंडोत्तोलन किया। शक्ति शिक्षण संस्थान की बच्चियों ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया। शक्ति के आदमकद प्रतिमा पर स्वजनों के अलावा पूर्व विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सुप्रीमो जयराम महतो, शहीद के भतीजा निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, भाई सुरेश महतो, जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पल्टू, झामुमो नेता पवन महतो, बसंत महतो, सुमित महतो, रामेश्वर महतो, सुखदेव विद्रोही, शकरु महतो, दुर्गा महतो, बीरू सिंह, राजेंद्र पासी, राजकुमार महतो, चक्रधर महतो, जितेंद्र महतो, अनिल महतो, अरुण महतो, सुदामा महतो, मृत्युंजय सिंह, राजेश गुप्ता आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *