ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

0

ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 

डीजे न्यूज, राजधनवार गिरिडीह :  धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत कैलाढाब में शनिवार को 20 वर्षीय विवाहिता मुंद्रिका कुमारी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो ग ई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रस्सी के सहारे घर के पंखा की कुंडी से झूलता हुआ मुंद्रिका के शव को नीचे उतरवाया। इधर घटना की जानकारी पाकर मृतका के पिता बेंगाबाद के लछुवाडीह निवासी अशोक महतो वहां पहुंचे। उन्होंने परसन ओपी में  बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ पर पड़यंत्र के तहत हत्या करने के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी। शिकायत में मुंद्रिका  के ससुर परमेश्वर महतो, पति पंकज वर्मा, सास उर्मिला देवी, देवर निर्मल वर्मा, मामा टिंकू वर्मा पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहकीकात में जुट ग ई है। जानकारी के अनुसार बेंगाबाद के लछुवाडीह निवासी अशोक महतो की  पुत्री मुंद्रिका कुमारी की शादी पिछले साल कैला ढाब के परमेश्वर महतो के पुत्र पंकज वर्मा के साथ हुई थी। मृतका के पिता ने शिकायत कहा है कि शादी के एक -दो माह बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। जिसको लेकर एक – दो बार समझोता भी कराया गया था। कहा कि वह रांची में मजदूरी करते हैं। घटना की सुचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव पाया। कहा कि साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। कहा कि सामर्थ के अनुसार शादी के समय दहेज़ दिया गया था। बाद में तीन लाख नगदी तथा एक बुलेट की मांग की जा रही थी। नही देने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि विवाहिता प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। घटना के पाद परसन पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *