ड्रग्स फ्री झारखंड के लिए गिरिडीह में मैराथन दौड़

0

ड्रग्स फ्री झारखंड के लिए गिरिडीह में मैराथन दौड़

डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजनों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को झंडा मैदान से नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में लोग शमिल हुए। साथ ही संकल्प लिया गया कि नशा करने से रोकने व स्वयं को रोकने एवं अन्य को भी रोक में प्रोत्साहन करने का काम किया जायेगा। आमजनों से नशा मुक्ति अभियान में जिला प्रशासन की सहयोग की बात कही गई। युवा वर्ग तथा अगली पीढ़ी को नशा की चपेट में जाने से रोकने का आह्वान किया गया। लोगों से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को मादक पदार्थों के सेवन के दुरुपयोग से अवगत करवाया जाए। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सर जे सी बोस उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गिरिडीह जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आज का यह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है ताकि इस अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाय और लोगों को नशे की चपेट में आने से बचाया जा सके।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने नशा से होने वाले दुष्परिणाम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा से सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। समाज में फैल रहे नशे को हमसभी को मिलकर रोकना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी को नशा के सेवन से दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है। सबको मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करना होगा तभी हमलोग नशे के विरुद्ध इस अभियान में सफल होंगे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *