मनियाडीह पुलिस ने डकैती के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240527-WA0023.jpg?fit=387%2C840&ssl=1)
मनियाडीह पुलिस ने डकैती के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : डकैती केस के एक मामले में पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे मनियाडीह थाना क्षेत्र के बागजोबरा गांव निवासी रसिकलाल मरांडी को मनियाडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि रसिकलाल मरांडी धनबाद जिला एसटी केस नंबर-460/16 तथा टुंडी थाना कांड संख्या-50/16 में धारा -395/397/412 भाoदoविo के तहत काफी दिनों से फरार वारंटी है। काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।