दुर्व्यवहार से भड़की सेविकाएं

0

दुर्व्यवहार से भड़की सेविकाएं
धनवार सीओ की बैठक का करेंगी बहिष्कार

पांच से दस सितंबर तक राज्यभर की सेविकाएं काला बिल्ला लगाकर करेगी विरोध

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : सेविका के साथ धनवार सीओ के कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर सेविकाओं ने राज्यस्तर पर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। सेविकाओं ने निर्णय लिया है कि सीओ के कथित दुर्व्यवहार पर राज्य की जिले की सभी सेविकाएं 5 से 10 सितम्बर तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगी। जबतक कार्यवाई नही होंगी तबतक सीओ की एक भी बैठक में सेविकाएं भाग नहीं लेंगी।

 

यह निर्णय सेविकाओं ने शुक्रवार को झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से धनवार के साहू धर्मशाला में आयोजित बैठक में ली है। बैठक में संघ के सदस्यों ने सेविका बेबी रानी के विरुद्ध सीओ द्वारा किये गए अमर्यादित ब्यवहार की घोर निंदा की। सदस्यों ने झारखंड सरकार व गिरिडीह उपायुक्त से मामले की जांच कर सीओ को बर्खास्त करने की मांग की। सदस्यों ने निर्णय लिया है कि जबतक धनवार सीओ पर कार्यवाई नही होंगी तबतक अपने मान सम्मान को ले प्रखंड की सेविकाएं उनके बैठक में भाग नहीं लेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग से भी मांग की है कि ऐसे पदाधिकारी जो बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करते हैं उनको निर्वाचन कार्य से मुक्त किया जाय। इन मांगों की प्राप्ति के लिए प्रशासन को सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया है। कहा कि आगामी 31 जुलाई तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो सभी सेविका 5 अगस्त से 10 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। अगर इसके बावजूद सीओ पर कार्यवाई नही हुई तो महासंघ के लोग उपायुक्त गिरिडीह व मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाएंगे। बाबजूद सीओ पर कार्यवाई नही होंगी तो धनवार प्रखंड की सभी सेविका सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जायेगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह नयन ने की जबकि संचालन संघ के प्रदेश सलाहकार प्रयाग यादव ने किया। बैठक में संघ की अध्यक्ष देवंती देवी, भाजपा नेता सुबोध राय, प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी, प्रखंड सचिव माधुरी लता, बेबी रानी, पुष्पा देवी, रेणु देवी, निर्मला देवी, मेंहरून निशा,आशा देवी, गुड्डी देवी, उर्मिला कुमारी, अष्टमंगला देवी, सोनी देवी, गुड़िया अग्रवाल, पिंकी देवी, सावित्री देवी, आरती देवी, सरिता देवी, कंचन देवी , मुन्नी कुमारी, चंचला कुमारी वर्मा, संगीता कुमारी वर्मा, रूबी कुमारी, यमुना देवी , रीना यादव, अनिता कुमारी, रेणु मिश्रा, पिंकी देवी, नीलम देवी, सरिता देवी, रेणु कुमारी, नीलम बर्णवाल, मायावती गुप्ता, प्रियंका कुमारी, बेबी कुमारी, मीना शर्मा, सुनीता देवी, रसीदा खातून आदि दर्जनो सेविकाएं उपस्थित थीं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *