भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे : माधवी मिश्रा

0

भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे : माधवी मिश्रा 

डीसी, एसएसपी समेत समस्त धनबादवासियों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद सहित जिले के अन्य जगहों पर रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि मनाई ग ई।‌ बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन‌ किया।

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, संतोषिनी मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला नाजिर आनंद कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, शंभु साव, नारायण महतो, अमित संथाल मरांडी, जितेन्द्र कुमार पासवान आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *