आस्था और श्रद्धा के साथ हुई मां विपत्तारिणी पूजा

0

आस्था और श्रद्धा के साथ हुई मां विपत्तारिणी पूजा 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  :  बाघमारा-कतरास कोयलांचल में मंगलवार को परिवार की मंगल कामना व जीवन में आने वाली विपत्तियों‌ से मुक्ति के लिए मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना आस्था और श्रद्धा के साथ की ग ई। महिलाओं ने दिनभर उपवास रहकर 13 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाकर मां विपत्तारिणी की पूजा की। व्रतियों ने माता से परिवार में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति की प्रार्थना की। इस दौरान‌ मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महिलाएं हाथ जोड़कर जीवन में मंगल कामना के लिए प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा के बाद आरती की ग ई। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर अपने पतियों के लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कतरास, रामपुर, भेलाटांड, देवग्राम, सवालडीह, महुदा मोड़, तेलमोचो, कुमारडीह, भाटडीह, महुदा बाजार, कंचनपुर, कचर्रा, तारगा सहित दर्जनों गांव के मंदिरों में पूजन किया गया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *