लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने महिलाओं के बीच किया छतरी का वितरण

0

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने महिलाओं के बीच किया छतरी का वितरण

डीजे न्यूज, गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट ने वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत 50 कामकाजी महिलाओं के बीच छतरी का वितरण किया। क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने बताया कि गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के बीच छतरी का वितरण किया जाएगा।

जोन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि घरेलू कामकाजी महिलाओं को धूप और बारिश से बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, रीजन चेयरपर्सन लायन परमजीत सिंह छाबड़ा, जोन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राहुल प्रसाद, लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन सुजीत भदानी, लायन अर्जुन साव, लायन विवेक कुमार, लायन अनीता गुप्ता सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *