लक्ष्मीकांत बाजपेयी फिर बने झारखंड भाजपा के प्रभारी

0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के बारह राज्यों के भाजपा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी फिर से झारखंड के भाजपा प्रभारी बनाए गए हैं। विदित हो कि कुछ समय पहले ही देश के कृषि मंत्री शिवराज चौहान झारखंड भाजपा के प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सह प्रभारी बनाए गए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लक्ष्मीकांत बाजपेयी को फिर से झारखंड का भाजपा प्रभारी बनाने का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व धनबाद के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने भी लक्ष्मीकांत बाजपेयी को प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाने का स्वागत किया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *