करंट से मजदूर घायल, विधायक राज सिन्हा ने बेहतर इलाज का दिया भरोसा

0

करंट से मजदूर घायल, विधायक राज सिन्हा ने बेहतर इलाज का दिया भरोसा

डीजे न्यूज, धनबाद : धनसार महावीर स्थान के पास नवनिर्मित टाटा मोटर के शोरूम में कार्य करने के दौरान स्थानीय मजदूर उत्तम बाउरी करंट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल उत्तम बाउरी को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही धनबाद के विधायक राज सिन्हा पाटलिपुत्र नर्सिंग होम पहुंचकर उसकी स्थिति की जानकारी ली। इलाज कर रहे डॉक्टर से मिल बेहतर चिकित्सा की बात उन्होंने कही। आवश्यकता पड़ने पर सीधे संपर्क करने को कहा। विधायक सिन्हा के साथ युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह, हुलास दास, शंभू सिंह, मनोज मालाकार घायल के परिजन व साथी मजदूर मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *