जानिए गिरिडीह में गुरुवार को कहां-कहां लगेगी आपकी सरकार आपके द्वार शिविर 

0

जानिए गिरिडीह में गुरुवार को कहां-कहां लगेगी आपकी सरकार आपके द्वार शिविर 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ग्रामीणों के विकास का सूत्रधार बन गया है। यहां ग्रामीण को सीधे लाभ मिलने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है। सरकार व जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के वंचित लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाया जा सके। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि गुरुवार को को गिरिडीह जिले के विभिन्न पंचायतों/नगर निकायों में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जायेगा। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

 

गुरुवार को इन जगहों पर लगेंगे शिविर

 

गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह और मोहनपुर पंचायत।

 

बेंगाबाद प्रखंड के हरिला और छोटकी खरगडीहा पंचायत।

 

गांडेय प्रखंड के डोकीडीह और करीबांक पंचायत।

 

पीरटाड़ प्रखंड के चिलगा पंचायत।

 

डुमरी प्रखंड के चेगड़ो और चीनों पंचायत।

 

. बगोदर प्रखंड के दोंडोलो और हेसला पंचायत।

 

सरिया प्रखंड के मंदरामो पूर्वी और मंदरामो पश्चिमी पंचायत।

 

बिरनी प्रखंड के केंदुआ और जरीडीह पंचायत।

 

धनवार प्रखंड के नीमाडीह, अरखांगो और जेरुआडीह पंचायत।

 

जमुआ प्रखंड के तारा, चुंगलो और केंदुआ पंचायत।

 

देवरी प्रखंड के सिकरूडीह और तिलकडीह पंचायत।

 

तिसरी प्रखंड के बेलवाना पंचायत।

 

गांवा प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत।

 

नगर निगम के वार्ड संख्या 09, 10, 17 और 18 के लिए स्थान विवाह भवन गिरिडीह।

 

नगर पंचायत बड़की सरैया के वार्ड संख्या 05 और 06 के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत, बालीडीह।

 

नगर पंचायत धनवार के वार्ड संख्या 05 और 06 के लिए गीताजंली प्लेस।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *