टुंडी में करम महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक उल्लास की झलक

0

टुंडी में करम महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक उल्लास की झलक

भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया उदघाटन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी विधानसभा अंतर्गत टुंडी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार को करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता शिवलाल मुर्मू ने की और संचालन की जिम्मेदारी मोतीलाल मुर्मू ने निभाई। समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों शिवलाल हांसदा, भोला महतो, लक्ष्मण हंसदा, चेतलाल महतो, मनोज दे,जोधा राम महतो आदि शामिल हुए।

इस आयोजन ने मोहनपुर गांव में सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जो स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करने का एक प्रयास था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *