कल्पना की जीत पक्की, आधिकारिक घोषणा बाकी

0

कल्पना की जीत पक्की, आधिकारिक घोषणा बाकी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : राज्य की हॉट सीट बानी गांडेय विधानसभा उपचुनाव की लगभग गिनती पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है। इस सीट से झामुमो उम्मीदवार कल्पना मुर्मू सोरेन जीत चुकी हैं। लगभग 26500 मतों से उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा दूसरे स्थान पर रहे हैं। बताते चलें कि मतगणना की शुरुआत मेंं झामुमो की कल्पना मुर्मू सोरेन पीछे चल रही थी लेकिन दिन के चढ़ने और मतगणना के बढ़ते ही वे आगे चलने लगीं। निरंतर उनका वोट बढ़ता रहा। अंतिम 24 वें राउंड में लगभग 26500 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *