झारखंड की राजनीति में सितारा बनकर चमकी कल्पना

0

झारखंड की राजनीति में सितारा बनकर चमकी कल्पना  

तालमेल बनाने में जुटे आइएनडीआइए के नेता, कांग्रेस के प्रभारी मीर से लेकर विधायक अनूप सिंह तक मिलकर दे चुके हैं बधाई 

सुस्मिता (गुड़िया), गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से तालमेल बैठाने में आइएनडीआइए की पूरी टीम लग गई है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में जिस तरह से आइएनडीआइए को सफलता मिली है, उसके बाद से झामुमो ही नहीं आइएनडीआइए के सभी घटक कांग्रेस, राजद और भाकपा माले भी यह मान चुकी है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कल्पना की बड़ी भूमिका होगी। लोकसभा चुनाव मेें कल्पना झारखंड की राजनीति में सितारा बनकर चमकी है। यही कारण है कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि कल्पना के नेतृत्व में चुनाव लड़कर झामुमो गठबंधन की सरकार वापसी करेगी। यही कारण है कि कल्पना के गांडेय विधानसभा उप चुनाव जीतने के बाद उनके रांची आवास जाकर उन्हें बधाई देने के लिए आइएनडीआइए नेताओं का तांता लगा हुआ है। झामुमो का तो शायद ही कोई सांसद, विधायक या बड़ा नेता है जो कल्पना को मिलकर बधाई नहीं दे चुका है। विधायक पद के लिए शपथग्रहण लेते समय तो मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत झामुमो का पूरा कुनबा जुटा था। आइएनडीआइए के सभी नेता कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ तालमेल बैठाने में जुट गए हैं।

 

इन नेताओं ने कल्पना को दी बधाई 

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, लोहरदगा के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की,

गोड्डा के पूर्व कांग्रेस सांसद फुरकान अंसारी, बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, धनबाद लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *