न्याय व कानूनी सहायता देने के लिए डालसा तत्पर: न्यायिक पदाधिकारी

0

न्याय व कानूनी सहायता देने के लिए डालसा तत्पर: न्यायिक पदाधिकारी

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को बाघमारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अबुआ आवास के छह, एक दिव्यांग, एक विधवा, आठ वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 9 लाभुकों को स्वीकृति पत्र, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 10 छात्राओं को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। साथ ही तीन छोटे बच्चो का अन्न प्रसन्न भी कराया गया। इसके अलावा दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। न्यायिक पदाधिकारी अभिजीत पांडेय ने डालसा के  उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते  हुए कहा कि आम जनता को न्याय व कानूनी सहायता देने के लिए डालसा हमेशा तत्पर है। पैनल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बढ़िया वकील उपलब्ध कराने के साथ साथ हक व इंसाफ दिलाने का काम किया जाता है। वर्तमान समय में बहुत कम लोगो को मालूम है कि अपराधिक कानून में बदलाव किया गया है। गरीब असहाय लोगों पर कोई केस दर्ज हो जाए और वो वकील की फिस देने मे असमर्थ है तो सरकारी वकील उपलब्ध कराने का प्रावधान है। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रमुख गीता देवी, बीडीओ डॉक्टर सुषमा आनंद, सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप के अलावा कई विभाग के अधिकारी व अन्य मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *