राजधनवार से झामुमो ने फूंका बिगुल

0

राजधनवार से झामुमो ने फूंका बिगुल

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी की उपस्थिति में रविवार को हुई। अध्यक्षता धनवार प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तथा संगठन की मजबूती को लेकर की गई।

इस बैठक में प्रत्येक पंचायत में संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जिस पंचायत में संगठन कमजोर है उस पर विशेष विचार विमर्श किया गया। वहां संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से निजामुद्दीन अंसारी, जनार्दन सिंह, निरंजन सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, मिथिलेश रजक, वीरेंद्र सिंह, विनोद राय, जितेंदर रविदास, तबारक खान, हीरा दास, मन्नउर अंसारी, मुस्लिम सरफुद्दीन अंसारी, दुखन मुर्मू, अब्दुल रशीद, इम्तियाज अंसारी, सद्दाम अंसारी, मौलाना इलियास, कौसर, भीमसेन, नसीम रही, नसीम अख्तर, मजहर अंसारी, जलाल अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *