शदीद शक्ति के सपनों का झारखंड अधूरा है

0

शदीद शक्ति के सपनों का झारखंड अधूरा है 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शक्ति उच्च विद्यालय परिसर में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा नेता विक्रम पांडेय, जिप सदस्य मो. इसराफिल, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, राजगंज मंडल भाजपा अध्यक्ष रंजीत सिंह, पूर्वी टुंडी अध्यक्ष समीर साव, गोमो मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल, रामनारायण भगत, रामदेव महतो, जितेंद्र महतो, विनोद महतो, अशोक साव, जलाल अंसारी आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात शक्ति क्लब के समीप स्थित मैदान में आयोजित सभा की अध्यक्षता शहीद के अनुज भाजपा किसान मोर्चा के धनबाद प्रभारी सुरेश महतो ने की। संचालन पूर्वी टुंडी अध्यक्ष समीर साव कर रहे थे।

==किसने क्या कहा:-

==शहीद शक्ति ने दबे कुचले लोगों को हक-अधिकार दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहें। वर्तमान समय में भी एकजुटता का परिचय देना होगा। घर की सूरत, हक अधिकार, नारी सशक्तिकरण, मान-सम्मान पाने का सपना अभी भी अधूरा है।

चंद्रशेखर अग्रवाल, निवर्तमान मेयर, धनबाद ।

==शक्ति ने शोषित-वंचितों के लिए आंदोलन किया था, लेकिन आज भी उनके परिवार के लोग अपेक्षित हैं। शक्ति के परिजनों को उचित मान-सम्मान मिले, इसके लिए सभी को आगे आना होगा। शहीद के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को न ई दिशा दिया जा सकता है।

विक्रम पांडेय, भाजपा नेता। 

==सामाजिक क्षेत्र में किए ग ए कार्यों‌ के चलते ही महापुरुषों को याद किया जाता है। शहीद शक्ति ने शोषणमुक्त, माफियामुक्त, रोजगारयुक्त राज्य का सपना देखा था, जो आज भी अधूरा है। विस्थापन नीति, नियोजन नीति, शिक्षा नीति नहीं बन पाई है। शक्ति के कदमों पर चलकर ही उनके सपनों को पूरा किया जा सकता है।

मंटू महतो, जिलाध्यक्ष, आजसू।

==शहीद शक्ति ने शोषणमुक्त समाज का सपना देखा था। उनके सपना को पूरा करने के लिए एक बार फिर से संघर्ष करने की जरुरत है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के साथ-साथ झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महती भूमिका निभाई थी।

सुरेश महतो, शहीद शक्ति के अनुज सह भाजपा नेता।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *