निर्मल महतो के शहादत के बाद जोर पकड़ा था झारखंड आंदोलन : सुदिव्य सोनू

0

निर्मल महतो के शहादत के बाद जोर पकड़ा था झारखंड आंदोलन : सुदिव्य सोनू 

 झामुमो ने निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झामुमो जिला कार्यालय में झारखंड अलग राज्य के आन्दोलनकारी शहीद निर्मल महतो की ३७वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि दिसोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई को तेज किया था। निर्मल महतो ने शोषण के विरुद्ध एवं गरीबों, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आवाज उठायी और जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम किया। इनके शहादत के पश्चात् ही झारखंड अलग राज्य के आंदोलन ने ज़ोर पकड़ा।

वहीं संजय सिंह ने कहा कि सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य के लिए चलाये गये आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। झारखण्ड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन इनके आक्रामक छवि से काफी प्रभावित थे। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने इनकी आंदोलनकारी छवि को देखते हुए, उनको 1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल किया। निर्मल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो बार अध्‍यक्ष भी चुने गए।

इस कार्यक्रम में अजीत कुमार पप्पू, गीता हाजरा, प्रमीला मेहरा, रोकी सिंह, अभय सिंह, मो॰ तूफ़ान, मो० चाँद, छक्कू साव, तेजलाल मण्डल, फ़रदीन इम्तियाज़ अहमद, मो० हारून रसीद सहित कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *