झारखंड आंदोलनकारी व उद्योगपति एके सहाय की पत्नी नहीं रहीं

0

झारखंड आंदोलनकारी व उद्योगपति एके सहाय की पत्नी नहीं रहीं

जालान हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, झामुमो नेता अमितेश सहाय एवं धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय की मां थीं सावित्री देवी

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के निकटतम सहयोगी व प्रसिद्ध उद्योगपति अवध किशोर सहाय(एके सहाय) की 84 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी का बुधवार दोपहर करीब एक बजे जालान हॉस्पिटल में निधन हो गया। धनबाद के चिरागोड़ा स्थित आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन तुरंत उन्हें जालान अस्पताल ले गए। जहां इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। वह झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय एवं धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय की मां थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके चिरागोड़ा आवास पर झामुमो समर्थकों, अधिवक्ताओं, उद्यमियों एवं आम लोगों का जुटान हो गया है। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *