तोपचांची प्रखंड कार्यालय में 20 जुलाई को जदयू का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, पोल खोल

0

तोपचांची प्रखंड कार्यालय में 20 जुलाई को जदयू का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, पोल खोल

दीप नारायण सिंह ने बैठक कर बनाई रणनीति
डीजे न्यूज,
तोपचांची, धनबाद : प्रखंड के लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार को जदयू की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि 20 जुलाई को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में “हल्ला बोल, पोल खोल” आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को तोपचांची प्रखंड चलना होगा। सिंह ने कहा कि यह लड़ाई गरीबों की हक – अधीकार की लड़ाई है। भ्रष्टाचार के कारण गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस व्यवस्था को बदलने के लिए आगे आना होगा। बैठक का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार दास ने किया।
मौके पर विकास राय, विजय कुमार राय, राजू राय, प्रदीप कुमार राय, प्राण राय, गीता देवी, छोटु राय, राधिका देवी, पार्वती देवी, सीमा देवी, आरती कुमारी, मिथुन कुमार राय, सुशीला देवी, महेंद्र दास समेत कई लोग मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *