गिरिडीह और डुमरी विधानसभा सीट पर जदयू ने ठोका दावा

0

गिरिडीह और डुमरी विधानसभा सीट पर जदयू ने ठोका दावा

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एनडीए नेतृत्व से करेंगे वार्ता

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जनता दल यूनाइटेड जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के तहत गिरिडीह जिले में जदयू दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बैठक में जिले के सभी प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित हुए और इस पर सहमति दी। प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य खीरू महतो को इस बात से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। साथ में यह भी तय किया गया कि जिस विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना है उस विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा सम्मेलन किया जायेगा। उस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसकी तैयारी में आगामी 10 अगस्त को अगली बैठक की जाएगी। इस बैठक में जिन नेताओं ने अपने विचार रखें उनमें लकेश्वर महतो प्रदेश सचिव, महावीर सिंह डुमरी विधानसभा, अधिवक्ता मुनीश्वर कुमार मुनि, विनोद राणा जिला सचिव, महिला उपाध्यक्ष मीना देवी, राजेश तिवारी देवरी, राज किशोर साहू, बहादुर प्रसाद बिरनी, मनोज सिंह जमुना, नितेश कुमार गिरिडीह नगर, जोहर केसरी गिरिडीह नगर, किरण देवी, मुकेश वर्मा, कृष्ण वर्मा, राजेंद्र उपाध्याय किशोरी रविदास,कय्यूम अंसारी, विनोद कुमार, नविता कुमारी, महावीर सिंह, कौशल्या देवी, रोहन कुमार वर्मा, अलाउद्दीन अंसारी शामिल थे। जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि गिरिडीह विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की सेटिंग नहीं है, इसलिए जदयू का दावा बनता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी दी जाएगी ताकि यह विधानसभा सीट गठबंधन में जदयू को मिले। साथ ही डुमरी विधानसभा सीट पर भी जदयू का है। हम एनडीए गठबंधन में इस सीट पर दावा करेंगे क्योंकि हम लोग केंद्र में मजबूती से उनके साथ हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र की सरकार में जदयू शामिल है। इसलिए झारखंड राज्य में भी गठबंधन में सीट दिया जाना चाहिए। इस विषय पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से झारखंड के लिए बात हुई है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *