जदयू ने तोपचांची प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोलकर खोला पोल

0

जदयू ने तोपचांची प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोलकर खोला पोल 

भ्रष्टाचार और योजनाओं में लूट-खसोट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, दीप नारायण सिंह ने विधायक मथुरा पर बोला हमला 

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जदयू ने शनिवार को भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही लूट-खसोट के विरोध में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के सैकड़ों महिला तथा पुरुष समर्थक हटिया मैदान से जुलूस निकालकर नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जदयू नेता दीप नारायण सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक के संरक्षण में तोपचांची प्रखंड में लूट-खसोट मचा हुआ है। गरीब परेशान हैं। उन्हें अबुआ आवास, दाखिल-खारिज, पेंशन, आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। जनता पस्त है और यहां के विधायक खामोश हैं। जदयू भ्रष्टाचार और परिवारवाद विरोधी पार्टी है। जनता को अधिकार मिले, इसके लिए जदयू और यूथ फोर्स संगठन संघर्ष कर रहा है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान भाइयों का काम करें। जरुरतमंद लोगों के काम में कोई अगर-मगर कर लोगों को टरकाने का प्रयास नहीं करें, अन्यथा भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे रोटी को छिनता है, तो हम उसके गले में उंगली डाल कर अपने अधिकार को लेने का काम करेंगे। जदयू पार्टी जनता के कामों का पाई-पाई की हिसाब लेगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 36 सूत्री मांगपत्र प्रखंड कार्यालय में सौंपा और मांगपत्र पर तत्काल अमल करने की बात कही।

अध्यक्षता जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय और संचालन सुरज कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, अशोक कुमार दास, दीपक कुमार महतो, फूलचंद दास, गोपाल चन्द्र गोप, इम्तियाज खान, नुनुमनी सिंह, मिट्ठू रजवार, बिनोद सिंह, देवनारायण महतो, महेंद्र दास, विनय सिंह, सुजीत ठाकुर, अहमद रजा, गजेन्द्र ठाकुर, भागीरथ सिंह, तारा बाबू, पंकज सिंह, प्रिंस कुमार,सुभाष सिंह, बादल मंडल, संजय पांडेय आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *