जदयू ने टुंडी प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

0

भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

जदयू पार्टी एवं यूथ फोर्स संगठन मंगलवार को भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही लूट-खसोट के खिलाफ हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह और जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह उपस्थित हुए। प्रदर्शन के पूर्व कार्यकर्ता कोल्हर मोड़ से जुलूस के शक्ल में टुंडी प्रखंड कार्यालय के लिए निकले। इस दौरान रास्ते में जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर भ्रष्टाचार और गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में हो रही लूट-खसोट के विरुद्ध नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आज टुंडी प्रखंड कार्यालय में “हल्ला-बोल,पोल-खोल” कार्यक्रम हो रहा है। टुंडी प्रखंड के धनबाद जिले का पिछड़ा प्रखंड होने के बावजूद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। टुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय में लूट मची है। गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा है। लोग परेशान हैं। अबुआ आवास, दाखिल – खारिज, पेंशन,आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र, आदि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाएं जमीन पर नहीं उतर रही है। जनता परेशान है और स्थानीय विधायक मौन हैं। जदयू पार्टी भ्रष्टाचार और परिवारवाद विरोधी पार्टी है। जनता को अधिकार मिले, इसके लिए जदयू पार्टी और यूथ फोर्स संगठन संघर्ष कर रहा है। सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी गरीबों का अधिकार छिनना बंद करें। अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से लोगों का काम समय पर नियमानुसार करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें। गरीबों का काम ईमानदारी से करें। अन्यथा जदयू के कार्यकर्ता गरीबों के अधिकार छिनने वाले भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने 38 सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए मांगों पर तत्काल अमल करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू युवा प्रकोष्ठ टुंडी प्रखंड गौतम कुमार पाण्डेय और संचालन सूरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडेय, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा जिलाध्यक्ष रूपेश पासवान, प्रदेश सचिव मनोज सिंह, तिलक सिंह, हीरालाल तुरी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, उमेश महतो, राहुल राय, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, संजय दे, मनोज महतो,आशा देवी, जीरा देवी, परमेश्वर मंडल, गजेंद्र सिंह, फगुर सिंह, मंगर महतो, विनोद पांडे, बसंत गोस्वामी, सुखदेव चौधरी, रोहित चौधरी, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र रजवार, यमुना मंडल, हीरालाल तुरी, उमेश महतो, शनिचर मुर्मू, राजेश चौधरी, विजय सिंह, राहुल राय, उत्तम दत्ता, सहदेव सिंह, प्रदीप पांडा, गणेश हांसदा, नारायण कुम्हार, जितेंद्र महतो समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *