जैन संस्था ने लगाया विराट कैंप, 52 दिव्यांगों को मिला सहारा

0

जैन संस्था ने लगाया विराट कैंप, 52 दिव्यांगों को मिला सहारा

डीजे न्यूज, दिल्ली : अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा श्री दिगम्बर जैन पारसनाथ बड़ा मंदिर, तालबेहट में निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने तरुण मित्र परिषद के निरंतर दिव्यांग कैम्प आयोजित करने के कार्य की सराहना की।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने की। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि रविन्द्र जैन और राजीव जैन सर्राफ, छपरौली के सहयोग से आयोजित इस 52वें दिव्यांग कैम्प में 14 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग (हाथ व पैर), 15 पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, 8 ऑर्थोशूज, 10 स्टिक, 2 वॉकर, 4 जोड़े बैसाखियां और 10 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र प्रदान करने हेतु चयन कर नाप लिया गया।

कैम्प के संयोजक समकित जैन के अनुसार ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में बनाकर 15 अक्टूबर को यहीं वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर परिषद के सहसचिव आलोक जैन, मुख्य सहयोगी रविन्द्र कुमार जैन, पूर्व पार्षद चक्रेश जैन, सुरेश बाबू जैन एडवोकेट, मंदिर महामंत्री अजय जैन, नितिन जैन, नीलू जैन और समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में महासचिव अशोक जैन ने मंदिर समिति और पार्षद चक्रेश जैन के सहयोग की सराहना की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *