गिरिडीह, गांडेय समेत एक दर्जन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जागरुक जनता पार्टी : मुकेश सिन्हा

0

गिरिडीह, गांडेय समेत एक दर्जन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जागरुक जनता पार्टी : मुकेश सिन्हा

गिरिडीह विधानसभा सीट से अनिशा सिन्हा और गांडेय से शमीम अख्तर प्रत्याशी घोषित, झारखंड में तीसरा विकल्प खड़ा करने की होगी कोशिश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जागरुक जनता पार्टी गिरिडीह, गांडेय समेत झारखंड के एक दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। गिरिडीह से अनिशा सिन्हा, गांडेय से शमीम अख्तर, भवनाथपुर से सुदीप कुमार एवं गढ़वा से संतोष तिवारी समेत पांच सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है। बाकी सीटों पर प्रत्याशी चयन का काम चल रहा है। यह जानकारी जागरुक जनता पार्टी एवं राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने दी है। मुकेश सिन्हा गुरुवार को यहां देवभूमि झारखंड न्यूज के साथ विशेष बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि गिरिडीह विधानसभा सीट से उनकी पत्नी व राधास्वामी संगठन की गिरिडीह जिला की कार्यकारी अध्यक्ष अनिशा सिन्हा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। मुकेश सिन्हा ने बताया कि जागरुक जनता पार्टी वैसे सीटों पर प्रत्याशी दे रही है जहां राधास्वामी संगठन लंबे समय से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जागरुक जनता पार्टी एक रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना के डॉ. मिथिलेश चौबे एवं राष्ट्रीय महासचिव गढ़वा के दीपक शर्मा हैं। दीपक शर्मा अब पटना में रह रहे हैं। जागरुक जनता पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव मुकेश सिन्हा के नेतृत्व में लड़ रही है। मुकेश सिन्हा ने बताया कि हम जनता के बीच यह बात करेंगे कि हमने अपने संगठन राधास्वामी संगठन के माध्यम से जनता के लिए क्या-क्या काम किए हैं। दूसरी राजनीतिक पार्टियों की तरह हम यह बात नहीं करेंगे कि चुनाव जीतने के बाद हम क्या करेंगे। हम लो काम किए हैं, उसके आधार पर वोट मांगेंगे। झारखंड की जनता के आग्रह पर ही हम प्रत्याशी उतार रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश झारखंड में तीसरा विकल्प देने की है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *