इंटक नेता पीएन तिवारी ने थामा सीटू का दामन

0

इंटक नेता पीएन तिवारी ने थामा सीटू का दामन 

डीजे न्यूज,महुदा, धनबाद : पश्चिमी झरिया क्षेत्र के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष पीएन तिवारी अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) का दामन थाम लिया। पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महुदा ग्रुप में आयोजित कार्यक्रम में सीटू  के केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो तथा संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने सभी का स्वागत किया। संयुक्त महामंत्री मानस ने कहा कि राष्ट्रीयकृत कोयला उद्योग को बचाने के लिए कोयला मजदूर एवं कोयला उद्योग के तमाम ठिका मजदूर के हक और अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। आने वाले समय में प्रस्तावित आंदोलन में सभी मजदूर संगठनों को शामिल होने का आह्वान करेंगे। सीटू के आह्वान पर नये लेबल कोड को निरस्त कर पूराने श्रम कानून को बहाल रखने एवं मजदूरों के अन्य मांगों को लेकर 10 जुलाई को पूरे देश में राष्ट्रीय मांग दिवस को सफल करने का आह्वान किया। पी एन तिवारी ने कहा कि 24 वर्षों से इंटक में रहकर एक सच्चे सिपाही की तरह कोयला मजदूरों के लिए काम किया। वर्तमान समय में पुराने पदाधिकारियों का मान सम्मान बचाना बहुत मुश्किल हो गया है। सीटू में शामिल होने वालों में कृष्णा रजक, उदय कुमार सिंह, केदार सिंह, प्रकाश दसौंधी, दुखन महतो, धुरंधर राम, विजय हाजरा, शमसुद्दीन अंसारी आदि प्रमुख है। मौके पर भगतू महतो, टुपलाल महतो, विसून रवानी, सुखलाल महतो, चक्रधर महतो, अरुण महतो, अशोक दसौंधी, नारायण महतो, गुलाम अंसारी, मुकुंद महतो मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *