इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव 

0

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन ने उपाध्यक्ष कविता राजगढ़िया के आवास पर जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने मिलकर कृष्ण भजन गाए और नृत्य किए। इसके बाद सभी ने मिलकर घर का बना हुआ फलाहार का आनंद लिया। इस आयोजन की सभी तैयारियाँ कविता राजगढ़िया ने की। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष सोनाली तरवे, पीडीसी पूनम सहाय, रीता सहाय, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, रिया अग्रवाल, शबाना रब्बानी, नमिता जमुआर, मनीषा कपिसवे के साथ-साथ क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *