बालिका उच्च विद्यालय पचंबा में एनीमिया मुक्त भारत की दी जानकारी
![IMG-20240130-WA0037](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240130-WA0037.jpg?fit=1024%2C460&ssl=1)
बालिका उच्च विद्यालय पचंबा में एनीमिया मुक्त भारत की दी जानकारी
148 बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच, 8 बालिकाएं एनीमिया से ग्रसित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एस एसएसजीडीएनएफ बालिका उच्च विद्यालय पचंबा में एनीमिया मुक्त भारत के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई। साथ ही 148 बालिकाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए हीमोग्लोबिन जांच, वजन एवं उंचाई की माप की गई। इनमें से कुल 83 बालिकाएं सामान्य, 06 बालिकाएं अल्प एनीमिया, 51 बालिकाएं मध्य एनीमिया एवं 08 बालिकाएं एनीमिया से ग्रसित पाई गई।
स्वास्थ्य जांच के लिए समाज कल्याण विभाग से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से लैब टेक्नीशियन, एवं आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित रही। साथ ही स्वयं सेवी संस्था से यूनिसेफ एवं पिरामल के टीम सदस्य उपस्थित हुए।