सबसे अधिक मत से इंदौर और सबसे कम वोट से जीतने वाली सीट बनी मुंबई नॉर्थ वेस्ट

0

सबसे अधिक मत से इंदौर और सबसे कम वोट से जीतने वाली सीट बनी मुंबई नॉर्थ वेस्ट  

नोटा भी खूब भाया इंदौर की जनता को

डीजे न्यूज, गिरिडीह : इसबार हुए आम चुनाव में कई सीटों में कांटे की टक्कर देखी गयी। कुछ सीटो में मुकाबला एकतरफा देखा गया। ऐसा ही एक सीट है मध्य प्रदेश का इंदौर। जहां जनता ने भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी पर वोटों की बरसात कर दी। शंकर लालवानी ने 1175092 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की है। उनको कुल 1226751 मत मिले हैं वहीं इसी सीट पर जनता ने भी जमकर नोटा का बटन दबाया है।

यहाँ दूसरे नम्बर में नोटा है। नोटा को कुल 218674 मत मिले है वही अन्य सभी तेरह प्रत्याशीयो की जमानत जब्त हो गयी है। किसी भी उम्मीदवार ने जीते हुए उम्मीदवार के दस फीसदी मत भी प्राप्त नहीं किए हैं।

सबसे कम मत से जीते रविन्द्र

सबसे कम मत से जीते हैं महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से शिव सेना उम्मीदवार रविन्द्र दाताराम वाईकर उन्होंने मात्र 48 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की है। इन्हें कुल मत मिले हैं 452644। उन्होंने शिव सेना (उद्धव ठाकरे) के उम्मीदवार अमोल गजानन कार्तिकर को हराया है। अमोल को 452496 मत मिले हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *