जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान का लागू होना श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन : राज सिन्हा

0

जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान का लागू होना श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन : राज सिन्हा 

डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा बरटांड़ मंडल के तत्वावधान में शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देने वाले राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण ही आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो पाया है। उन्होंने ही देश विभाजन के समय प्रस्तावित पाकिस्तान में से बंगाल और पंजाब के विभाजन की मांग उठाकर वर्तमान बंगाल और पंजाब को बचाया था। विधायक सिन्हा ने कहा कि गांधी जी और सरदार वल्लभभाई पटेल के अनुरोध पर वह आजाद भारत के पहले मंत्रिमंडल में गैर कांग्रेसी उद्योग मंत्री के रूप में शामिल हुए किंतु उनके राष्ट्रवादी चिंतन के कारण अन्य नेताओं से मतभेद बराबर बने रहे। फलतः राष्ट्रीय हितों की प्रतिबद्धता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने के कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। जनसंघ और आज की भाजपा की स्थापना की। सिन्हा ने सभी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से उनके बताये मार्ग पे चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, रणविजय सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, अमरजीत कुमार, मनोज मालाकार, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, मंडल महामंत्री टुन्ना सिंह, मनोज रिंकू, शंभू सिंह, बबलू फरिदी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता यादव, डी के सिंह, अमित सिंह, बृजनंदन शर्मा, लोहा सिंह, संजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *