गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

0

गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाभन टोली, आम बगान, पपरवाटांड़ और बनियाडीह में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने कोईछा भराई कर सिंदूर दान किया।

मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के पश्चात सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने भंडारे का आयोजन किया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *