धरा पर आएगी हरियाली तो स्वच्छ होगा वातावरण

0

धरा पर आएगी हरियाली तो स्वच्छ होगा वातावरण 

गिरिडीह को हरा-भरा करने में जुटा सशस्त्र सीमा बल, दस हजार पौधारोपण का हासिल किया लक्ष्य 

हरियाली से जीवन है और इसी से खुशहाली : किसलय उपाध्याय

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) और गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह ने संयुक्त रुप से भारत सरकार के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल 35 वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार के दिशा निर्देश और वाहिनी के उप कमांडेंट किसलय उपाध्याय और निरीक्षक (सामान्य) मंजीत सिंह, उप निरीक्षक (सामान्य) अनोपा राम के प्रयास से सफल हुआ। इस कार्यक्रम में वाहिनी के बीस से अधिक जवान सदल बल अनेक तरह के पौधों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई -I और IIके स्वयंसेवकों के साथ साथ बीएड संभाग और अन्य विषयों के छात्र छात्राओं की भागीदारी रही।

पौधारोपण कर सशस्त्र सीमा बल ने यह संदेश दिया कि धरा पर आएगी हरियाली तो स्वच्छ होगा वातावरण। उप कमांडेंट किसलय उपाध्याय ने इस अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा मुख्य दायित्व होना चाहिए। हरियाली से जीवन है और इसी से खुशहाली भी है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में हमें दस हजार पौधे लगाने के लक्ष्म दिए गए थे जिसे हमने हासिल कर लिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनुज कुमार, अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर नयन कुमार सोरेन, राजनीति विज्ञान के राजकुमार वर्मा, उर्दू के डॉ.गुलाम सामदानी, बीएड के धर्मेंद्र कुमार वर्मा, विनीता कुमारी, आशा रजवार, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अरुणिमा सिंह आदि ने सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उसरी बचाओ अभियान के संयोजक राजेश सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनुज ने इस अवसर पर 35 वीं वाहिनी के पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ साथ सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का इस आयोजन में स्वागत किया और आभार प्रकट किया।

वहीं राजेश सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के तहत हजारों वृक्ष लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ.बलभद्र सिंह ने किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *