राजधनवार में रेलिंग टूटने से गृहस्वामी जख्मी, अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक

0

राजधनवार में रेलिंग टूटने से गृहस्वामी जख्मी, अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक 

बकरीद पर्व की संध्या घटी घटना, कारूडीह में फीका पड़ा उत्साह 

डीजे न्यूज, राजधनवार गिरिडीह : धनवार प्रखंड के कारूडीह में बकरीद का उत्साह सोमवार को उस वक्त फीका हो गया जब देर शाम को छत का रेलिंग टूटकर उसका मलबा गृहस्वामी सुलतान अंसारी पर गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजन व पडोसी उसे लेकर पंचरुखी स्थित किरण वेल्लोर अस्पताल फिर वहां से रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे। जहां वह जिंदगी व मौत से जूझ रहा है।

 

सोमवार शाम को सुलतान अपने घर के सामने खड़ा था तभी अचानक तेज हवाएं चलने लगी। हवा की गति काफी अधिक थी। इससे उसके मकान के छत का रेलिंग टूट गया और वह उसके नीचे आ गया। आनन फानन में पड़ोसियों के सहयोग से परिजन उसे लेकर पंचरुखी स्थित किरण वेल्लोर अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान घायल की हालत और बिगड़ने लगी तो परिजन अस्पताल कर्मियों से उलझ गए।

परिजनों का आरोप था कि हॉस्पिटल में चिकित्सक नहीं थे। कर्मी घायल का इलाज कर रहे थे। उल्टा पुल्टा दवा दे दिया जिससे घायल की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। इधर अस्पताल संचालक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे सेवा उपलब्ध है। हमेशा अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। बताया कि उक्त पेसेंट काफी सीरीयस था। चिकित्सक उसका प्रारंभिक इलाज में जुटे थे कि अचानक पेसेंट के साथ पहुंचे लोग अस्पताल कर्मी से उलझ गये। हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। मेरे एक कर्मी के साथ मारपीट भी लोगो ने की है। पुलिस ने मामले पर पहल की तो लोग शांत हुए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *