हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा भी : कमांडेंट संजीव कुमार 

0

 

हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा भी : कमांडेंट संजीव कुमार 

एसएसबी गिरिडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सशत्र सीमा बल 35 वीं वाहिनी गिरिडीह में हिंदी दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक हिंदी पखवाड़ा शुरू हुआ। कमांडेंट संजीव कुमार ने सशत्र सीमा बल के महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाते हुए हिंदी पखवाडे का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते कमांडेंट संजीव कुमार ने कहा कि हिंदी भाषा भारत की विविधता को एकता के सूत्र में बांधने वाली अटूट कड़ी है। हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। एक दूसरे से जुड़ने का सहज और सरल साधन भी है। हिंदी भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता की महत्वपूर्ण कड़ी के साथ ही हमारी पहचान की मजबूत बुनियाद भी है। ये हिंदी भाषा ही है जो देश के विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोती है। देश के एक रखने वाली हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति है। 14 सितंबर का दिन इसी हिंदी को समर्पित है। हिंदी दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सरकारी दफ्तरों में हिंदी पखवाड़े का आयोजन होता है। इसी दौरान वाहिनी तथा समवायों ने निबंध, भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पीएल शर्मा, उप कमांडेंट किसलय उपाध्याय, उप कमांडेंट विकास कुमार पांडेय, उप कमांडेंट एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *