एमएसीपी के लिए शिक्षकोंं के साथ अधिकारी करेंगे वार्ता : हेमंत सोरेन

0

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ वार्ता में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

डीजे न्यूज, धनबाद :

एमएसीपी, छठा वेतन विसंगति,अंतर जिला स्थानांतरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सोमवार को विधानसभा में वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान संघ के नेताओं ने झारखंड में शिक्षकों को एमएसीपी नहीं मिलने की बात मुख्यमंत्री को बताई। नवंबर 2022 में हुई संघ की उनसे हुई वार्ता का स्मरण कराते हुए अब तक अधिकारी स्तर से कार्य लंबित रहने की बात भी बताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने राज्य को ओल्ड पेंशन स्कीम और स्वास्थ्य बीमा दिया। एमएसीपी भी देने का हमारा इरादा है। हम चाहते हैं कि ये काम भी हो जाए। संघ की बातों को सुनने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही अधिकारियों के साथ शिक्षक नेेताओं की बैठक कराकर इस काम को गति देंगे।

थोड़ा समय चाहिए। नेताओं ने मुख्यमंत्री को पांच अगस्त से अजाप्टा के आहूत आमरण अनशन कार्यक्रम के बारे में भी बताया। इसके साथ ही छठा वेतन विसंगति और अंतर जिला स्थानांतरण की मांग को भी उनके संज्ञान में लाया गया। वार्ता में संघ की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष समर्थन देने के लिए खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोंगरी भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, उपाध्यक्ष दीपक कुमार दत्ता, दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, खूंटी जिला अध्यक्ष संजय कंडुलना, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मणि उरांव, गुमला जिला अध्यक्ष रामचंद्र खेरवार, सरायकेला खरसावां अध्यक्ष माणिक प्रसाद सिंह, अमर उरांव आदि शामिल रहे।

यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंदकिशोर सिंह एवं उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने दी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *