हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर फेल : विनय सिंह

0

हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर फेल : विनय सिंह

पालगंज में भाजपाइयों से मिले, श्री कृष्ण जन्मोत्सव में डॉ रविंद्र राय के साथ हुए शामिल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व

इंजीनियर विनय कुमार सिंह पिरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले पांच बूथ 291, 292, 293, 294 व 295 के बूथ अध्यक्ष क्रमशः प्रशांत तिवारी, आदित्य पांडे, मयंक कुमार बरनवाल, ग्रीष्म कुमार भगत एवं अभय कुमार सिंह से मिले। इस क्रम में

सांगठनिक कार्यों एवं बूथ सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया।

इसके बाद बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ पालगांज में जनसंपर्क एवं संवाद किया।

साथ ही जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को मिलने वाली लाभ की जानकारी दी। साथ ही राज्य की हेमंत सरकार की विफलताओं से अवगत कराया। कहा कि हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल है।

इसके पूर्व वह पालगंज में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में भी शामिल हुए। पालगंज में 600 वर्ष पूर्व से अवस्थित राधे कृष्ण मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व बीस सूत्री पीरटांड़ प्रखंड उपाध्यक्ष शरद कुमार भगत एवं उनके सहयोगियों द्वारा कृष्णा जन्मोत्सव समारोह मनाया गया था।

भाजपा नेता विनय कुमार सिंह इस समारोह में पीरटांड़ प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय एवं संतोषी श्रीवास्तव के साथ शामिल हुए। धार्मिक गीतों का आनंद प्राप्त करते हुए पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये। उक्त मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, भाजपा नेता रंजन सिन्हा, विनय शर्मा, फणींद्र सिंह, पंचम सिंह, बालेश्वर यादव सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *