ममता दीदी से चोरी और सीनाजोरी सीख कर आते हैं हेमंत

0

ममता दीदी से चोरी और सीनाजोरी सीख कर आते हैं हेमंत

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से सरकार बदलने का आह्वान  

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी से चोरी और सीनाजोरी सीखकर आते हैं और फिर उसे झारखंड में लागू करते हैं। यह बातें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही। वह सोमवार को टुंडी थाना मोड़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। परिवर्तन यात्रा गिरिडीह से टुंडी पहुंची थी। यात्रा में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व कोडरमा के पूर्व सांसद डा. रविंद्र कुमार राय चल रहे हैं। यात्रा की शुरूआत गृह मंत्री अमित शाह ने बीस सितंबर को गिरिडीह के झारखंडधाम से की थी।

दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में दीदी के कई मंत्री, विधायक जेल में हैं। जेल का भात खाना पड़ रहा है। लाइन से मंत्री और विधायक जेल जा रहे हैं। डॉक्टर बीटिया की दुष्कर्म और हत्या से बंगाल के लोगों में गुस्सा है।

क्षेत्रीय पार्टियों की सरकारों की लूट के कारण सोना का बंगाल लूट खसोट का बंगाल बन गया है। यही हाल झारखंड का है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार के कारण झारखंड पांच साल में पीछे चला गया। इस कार्यकाल में साढ़े सात हजार हत्याएं हुई। साढ़े सात हजार बेटियों से दुष्कर्म हुआ। इसके पीछे आदिवासियों का रहनुमा बने लोग हैं।

मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि हजार रूपये देकर हेमंत सरकार आपको खरीदना चाहती है। हजार रूपये लेकर कमल का बटन दबाएं। पैसा आपकी है, किसी के बाप की नहीं। साथ ही यह भी घोषणा किया कि भाजपा की सरकार आई तो महिलाओं को एक हजार की जगह दो हजार रुपये देंगे। कहा कि इस बार टुंडी से भाजपा का विधायक जीतकर रांची जाएगा। गठबंधन पर कहा कि आजसू से बात चल रही है। इस बार मिलकर चुनाव लडेंगे। परिवर्तन यात्रा रथ से ही मुख्य सड़क पर लोगों को संबोधित करते हुए डा. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि झारखंड भाजपा की देन है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं परिवर्तन यात्रा के पहले दिन के प्रभारी ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार ने झूठा वादा किया। इस सरकार को बदलने की जरूरत है। रैली को भाजपा के टुंडी विधानसभा प्रभारी रमेश राही, ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, विक्रम पांडेय, रामप्रसाद महतो, महादेव कुंभकार, संजीव मिश्रा, मनीष साव समेत दर्जनों भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। सभा के बाद परिवर्तन यात्रा गोविंदपुर से निरसा तक गई। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *