पूर्व सांसद सुनील महतो के जमशेदपुर आवास पहुंचे हेमंत और कल्पना, दिवंगत पुत्री को दी श्रद्धांजलि

0

पूर्व सांसद सुनील महतो के जमशेदपुर आवास पहुंचे हेमंत और कल्पना, दिवंगत पुत्री को दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया। मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *